Responsive Menu
Add more content here...

बहरागोड़ा थाना में रथ यात्रा व मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित, प्रशासन ने दिया आश्वासन

Spread the love

बहरागोड़ा, 24 जून संवाददाता (निलेश बेरा) – आगामी रथ यात्रा और मोहर्रम त्योहार को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार को बहरागोड़ा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डीसीएलआर नीत निखिल सुरीन ने की।

बैठक में पुलिस उपाधीक्षक अजीत कुमार कुजूर और थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा ने उपस्थित गणमान्य नागरिकों एवं समिति सदस्यों को सरकारी दिशा-निर्देशों और गाइडलाइंस की विस्तार से जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि पर्वों के दौरान सभी को प्रशासनिक नियमों का पालन करना अनिवार्य है ताकि सामाजिक समरसता बनी रहे।

शांति समिति के सदस्यों ने बैठक के दौरान क्षेत्र में व्याप्त बिजली और सड़क जैसी बुनियादी समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित किया और उनके शीघ्र समाधान की मांग रखी। इस पर अधिकारियों ने संबंधित विभागों से बात कर त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

बैठक में स्वपन कुमार महतो, आदित्य प्रधान, तपन कुमार ओझा, तरुण कुमार मिश्रा, मिंटू पाल, सुमित माईती, परवेज आलम, मालती सिंह, पानसोरी हंसदा, मदन मन्ना, मुखिया डोमन नायक, राम मुर्मू, गौरी शंकर महतो, अभिजीत जाना, तापस महापात्र, संघमित्र मंडल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं समिति सदस्य उपस्थित थे।

प्रशासन और समुदाय के बीच सकारात्मक संवाद के इस प्रयास से उम्मीद जताई जा रही है कि रथ यात्रा और मोहर्रम दोनों ही पर्व शांति, सुरक्षा और आपसी सौहार्द के साथ संपन्न होंगे।