Responsive Menu
Add more content here...

बहरागोड़ा थाना में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील

Spread the love

बहरागोड़ा: आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और भाईचारे के माहौल में संपन्न कराने को लेकर शनिवार को बहरागोड़ा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भूमि सुधार उपसमाहर्ता नीत नितिन सुरीन ने की।

बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजीत कुमार कुजूर, थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाह, डॉ. उत्पल मुर्मू समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। अधिकारियों ने सरकार की ओर से जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी देते हुए लोगों से आपसी सौहार्द और सहयोग के साथ पर्व मनाने की अपील की।

बैठक के दौरान शांति समिति के सदस्यों ने क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं से जुड़े मुद्दे भी उठाए। सदस्यों ने त्योहार के दौरान बिजली आपूर्ति सुचारू रखने, स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने और नालों की सफाई सुनिश्चित करने की मांग की।

प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों को भरोसा दिलाया कि त्योहार से पहले सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर लिया जाएगा, ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

बैठक में समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया और पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने में प्रशासन को सहयोग देने की बात कही।