Responsive Menu
Add more content here...

चाईबासा में महंगाई और ईंधन संकट के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार का फूंका पुतला

Spread the love

चाईबासा: पेट्रोल, डीजल, दूध और सीएनजी गैस की बढ़ती कीमतों तथा आपूर्ति संकट को लेकर शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चाईबासा में विरोध प्रदर्शन किया। पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय स्थित शहीद पार्क चौक पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पुतला दहन किया।

प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष रंजन बोयपाई ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई और ईंधन संकट का सीधा असर आम लोगों की जिंदगी पर पड़ रहा है। गरीब, मजदूर, किसान और मध्यमवर्गीय परिवार बढ़ती कीमतों से सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के कारण लोगों का घरेलू बजट बिगड़ गया है। साथ ही कई जगहों पर ईंधन और गैस की किल्लत से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा ने कहा कि लोगों ने बेहतर व्यवस्था और राहत की उम्मीद में सरकार पर भरोसा जताया था, लेकिन वर्तमान हालात में आम जनता को राहत नहीं मिल पा रही है। उन्होंने केंद्र सरकार से महंगाई पर नियंत्रण करने और ईंधन की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की।

विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस और युवा कांग्रेस के कई पदाधिकारी, महिला नेता और कार्यकर्ता शामिल रहे।