Responsive Menu
Add more content here...

27 फरवरी को रावण दहन के साथ होगा युवा मेला का समापन

Spread the love

बहरागोड़ा। संवाददाता
बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के खंडामौदा गांव में आयोजित पांच दिवसीय युवा मेला का समापन 27 फरवरी, शुक्रवार को रावण दहन के साथ किया जाएगा। मेले को लेकर ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है।

मेले के तृतीय दिवस का उद्घाटन हरिपद पाल की अध्यक्षता में दीप प्रज्वलित कर किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में मनोज गिरी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और युवाओं की भागीदारी रही।

मुख्य अतिथि मनोज गिरी ने कहा कि भारत प्राचीन काल में आविष्कारों की जननी रहा है, लेकिन समय के साथ यह स्थान अन्य देशों ने ले लिया। उन्होंने युवाओं से मोबाइल और तकनीक का सदुपयोग कर नवाचार की दिशा में आगे बढ़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि शिक्षकों और अभिभावकों की जिम्मेदारी है कि वे बच्चों को रचनात्मक कार्यों के लिए प्रेरित करें।

सम्मानित अतिथि जगन्नाथ कुईला और विशिष्ट अतिथि सबिता दास ने मेले के सफल आयोजन के लिए समिति को धन्यवाद दिया। उन्होंने ग्रामीणों से ऐसे सांस्कृतिक और सामाजिक आयोजनों में निरंतर सहयोग देने की अपील की।

मेले के चौथे दिन शाम को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, जिसमें स्थानीय कलाकारों और बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन मनोरंजन गिरी ने किया। मंच पर लक्ष्मण गिरि, रविकांत सीट और जगन्नाथ बेरा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

आयोजन समिति ने जानकारी दी कि शुक्रवार को रावण दहन के साथ मेले का भव्य समापन किया जाएगा। समापन समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति की संभावना है।