Responsive Menu
Add more content here...

खंडामौदा में पांच दिवसीय युवा मेला सह रावण दहन का शुभारंभ

Spread the love

बहरागोड़ा। संवाददाता:
बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के खंडामौदा गांव में युवा मेला के बैनर तले तृतीय वर्ष पांच दिवसीय रावण दहन मेला का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ, रांची के अंकेक्षक आशीष कुमार मिश्रा, विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाह मनोज गिरी तथा बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक चिरंजीत मुखर्जी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया।

कार्यक्रम की शुरुआत गांव के चौक स्थित गोपबंधु मूर्ति पर माल्यार्पण से हुई। इसके बाद अतिथियों को ढोल-नगाड़ों के साथ सभा स्थल तक लाया गया। मंच पर अतिथियों ने भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया और पांच दिवसीय युवा मेला सह रावण दहन कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन किया।

इस अवसर पर खंडामौदा सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र-छात्राओं द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिसने दर्शकों का मन मोह लिया। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि पांच दिनों तक प्रतिदिन विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

मेला का समापन 27 फरवरी को रावण दहन के साथ होगा। इस दौरान पांच दिनों तक मीना बाजार भी लगाया गया है। मेले को सफल बनाने में समिति के सदस्य एवं समस्त ग्रामवासी सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।

इस मौके पर युवा मेला के अध्यक्ष इंद्रजीत मुंडा सहित समिति के सदस्य काबलु मुंडा, खकन मुंडा, भाष्कर बारीक, गोपाल चंद्र बेरा, श्यामपद सिंह, शुखदेव कामिला, मंटू सिंह, मिहिर बेरा, खकन मंडल, मिथुन मुंडा, पूर्ण दलाई, उत्तम कालिंदी, सुकुमार कालिंदी, संभु कालिंदी, शिबू बेहेरा, नेतु बेहेरा, रिंकू बेहेरा, गौरव बेहेरा, चेपा बेहेरा, राजू बेहेरा समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे।