Responsive Menu
Add more content here...

चक्रधरपुर सड़क हादसे के बाद ग्रामीणों का हंगामा, मुआवजे की मांग को लेकर NH-75 जाम

Spread the love

चक्रधरपुर: चक्रधरपुर–सोनुआ मार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत के बाद इलाके में तनाव और गम का माहौल बना हुआ है। घटना से नाराज ग्रामीणों और मृतकों के परिजनों ने उचित मुआवजे की मांग को लेकर रविवार को एनएच-75 पर प्रदर्शन किया।

सुबह बड़ी संख्या में लोग सड़क पर उतर आए और चक्रधरपुर–रांची मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर बैठकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई और कहा कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाएगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

सड़क जाम के कारण हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया।

थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने मृतकों के परिजनों और ग्रामीणों से बातचीत की। उन्होंने मामले में उचित कार्रवाई और प्रशासन तक मांग पहुंचाने का भरोसा दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए और कई घंटों बाद जाम समाप्त कराया गया।

पुलिस प्रशासन फिलहाल हादसे की जांच में जुटा हुआ है। वहीं, स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और पीड़ित परिवारों को उचित सहायता देने की मांग की है।