चाकुलिया, 24 जून – चाकुलिया थाना परिसर में मंगलवार को मुहर्रम और रथ यात्रा जैसे महत्वपूर्ण त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर एक शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डीसीएलआर नीद निखिल सुरीन ने की।
बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि दोनों पर्वों के दौरान शहर में शांति और भाईचारे का वातावरण बना रहे। समिति के सदस्यों ने प्रशासन से यह सुनिश्चित करने की मांग की कि त्योहारों के दौरान बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं पूरी तरह से दुरुस्त रहें, जिससे आम लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
इस अवसर पर नगर प्रशासक चंदन कुमार, एसडीपीओ अजीत कुमार कुजुर, बीडीओ आरती मुंडा, नगर प्रबंधक अनंत खालको और प्रभात मिंज, नगर पंचायत की पूर्व अध्यक्ष संध्या रानी सरदार, दिनेश सिंह, मो. गुलाब, गणेश प्रसाद रुंगटा, मुरारी शर्मा, अक्षय महंती, पतित दास, समीर दास, रसीद खान, मौसमी मल्लिक, अभिषेक पति, अशोक पति सहित बड़ी संख्या में समिति के सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
बैठक का सफल संचालन रविंद्र नाथ मिश्रा ने किया। बैठक के समापन पर नशा मुक्ति अभियान को लेकर एक शपथ ग्रहण समारोह भी आयोजित किया गया, जिसमें उपस्थित लोगों ने समाज को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लिया।
