Responsive Menu
Add more content here...

लेडी मेहरबाई जी की पुण्यतिथि एवं मेहरबाई टाटा मेन हॉस्पिटल की स्वर्ण जयंती के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन

Spread the love

जमशेदपुर: लेडी मेहरबाई जी की पुण्यतिथि और मेहरबाई टाटा मेन हॉस्पिटल की स्थापना की 50वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का आयोजन जमशेदपुर ब्लड सेंटर और प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से संपन्न हुआ।

इस अवसर पर पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी ने अपना 84वां रक्तदान कर मानव सेवा की मिसाल पेश की। उन्होंने कहा,

> “रक्तदान एक पुनीत कार्य है जो न सिर्फ जीवन बचाता है बल्कि समाज में सेवा और जिम्मेदारी की भावना को भी मजबूत करता है।”

रक्तदान शिविर में मेहरबाई टाटा मेन हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. कोशी वर्गीज़ और वरिष्ठ प्रशासनिक पदाधिकारी डॉ. अमिताभ चटर्जी उपस्थित रहे। दोनों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे लेडी मेहरबाई जी की स्मृति को समर्पित और अस्पताल की आधी सदी की सेवा यात्रा का प्रतीक बताया।

शिविर में बड़ी संख्या में रक्तदाताओं ने भाग लिया। सभी प्रतिभागियों को आयोजन समिति की ओर से प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और जरूरतमंद मरीजों के लिए सुरक्षित रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना था।