Responsive Menu
Add more content here...

चाकुलिया: बाजपेयी नगर में जहरीले सांप का रेस्क्यू, वन विभाग की त्वरित कार्रवाई

Spread the love

संवाददाता  (रोहन सिंह) : चाकुलिया नगर पंचायत के नया बाजार स्थित बाजपेयी नगर में बुधवार को वन विभाग की क्विक रिस्पॉन्स टीम ने सड़क से दो जहरीले रसल वाइपर (सियाल चांदा) का रेस्क्यू किया।

सांप देखे जाने की सूचना मिलते ही वन विभाग की क्विक रिस्पॉन्स टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।

टीम ने दोनों सांपों को सुरक्षित रूप से रेस्क्यू कर घने जंगल में छोड़ दिया।

सांप के सड़क पर आने से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया था। झाड़ियों से निकलकर यह जहरीला सांप सड़क किनारे आ पहुंचा था।