Responsive Menu
Add more content here...

चाकुलिया: घर में घुसे जहरीले सांप से मचा हड़कंप, वन विभाग की टीम ने पकड़ा

Spread the love

चाकुलिया संवाददाता (रोहन सिंह): चाकुलिया नगर पंचायत के वार्ड संख्या 10 स्थित बाजपेयी नगर में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब स्थानीय निवासी बबलू जेना के घर में रसल वाइपर (स्थानीय नाम: सियाल चांदा) नामक जहरीला सांप घुस गया।

घटना की जानकारी मिलते ही बबलू जेना ने तत्काल वन विभाग के प्रभारी वन क्षेत्र पदाधिकारी दिग्विजय सिंह को सूचना दी। सूचना पाकर वन विभाग की क्विक रिस्पॉन्स टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद सांप को सुरक्षित रूप से पकड़ लिया। इसके बाद टीम ने उसे घने जंगल में छोड़ दिया।

विदित हो कि कुछ दिन पहले भी यही जहरीला सांप बबलू जेना के मकान के बाथरूम में दिखाई दिया था।

उस समय वन विभाग की टीम उसे पकड़ने में नाकाम रही थी।