चाकुलिया संवाददाता (रोहन सिंह) :
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर चाकुलिया के रासमंच नामो पाड़ा स्थित राधा कृष्ण मंदिर परिसर में श्रद्धा और उल्लास का माहौल देखने को मिला। सुबह से ही महिलाएँ, बच्चे और श्रद्धालु बड़ी संख्या में मंदिर पहुँचे और भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया।

मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। फूलों, झालरों और रोशनी से सजा यह स्थल भक्ति और आस्था का केंद्र बना रहा। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर श्रीकृष्ण को भोग अर्पित किया।

दिनभर मंदिर परिसर भजन-कीर्तन और जयकारों से गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने प्रसाद वितरण कर एक-दूसरे को जन्माष्टमी की शुभकामनाएँ दीं।

