Responsive Menu
Add more content here...

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने दी मंत्री रामदास सोरेन को श्रद्धांजलि

Spread the love

रांची, 16 अगस्त 2025।
झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज झारखंड विधानसभा परिसर में दिवंगत मंत्री रामदास सोरेन (स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता तथा निबंधन विभाग, झारखंड सरकार) को श्रद्धांजलि अर्पित की। राज्यपाल ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें नमन किया।

राज्यपाल गंगवार ने कहा कि “श्री रामदास सोरेन का असामयिक निधन राज्य की राजनीति और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। वे सदैव जनसेवा और शिक्षा के उत्थान के लिए समर्पित रहे।”

उन्होंने शोकाकुल परिवार से भेंट कर अपनी संवेदनाएँ व्यक्त कीं और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य और शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।