Responsive Menu
Add more content here...

चाकुलिया: सनातनी युवा मंच ने शुरू की पहली दुर्गा पूजा की तैयारी, आदि योगी रूप में सजेगा भव्य पंडाल

Spread the love

चाकुलिया संवाददाता (रोहन सिंह) : नगर पंचायत क्षेत्र के नया बाजार स्थित केदारनाथ झुनझुनवाला उच्च विद्यालय मैदान इस बार भक्ति और उत्साह का नया अध्याय लिखने जा रहा है। यहां सनातनी युवा मंच पहली बार भव्य दुर्गा पूजा का आयोजन करेगा।

शनिवार को शारदोत्सव सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल स्थल पर पारंपरिक विधि-विधान के बीच खूंटी पूजन संपन्न हुआ। मुख्य पुजारी श्रवण शर्मा ने मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना कर पंडाल निर्माण की शुभ शुरुआत कराई।

समिति के सचिव साइमंस कुमार ने बताया कि इस वर्ष का पंडाल श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण रहेगा। पंडाल को भगवान शिव के आदि योगी स्वरूप में तैयार किया जाएगा, जो दर्शकों को एक अनोखा आध्यात्मिक अनुभव कराएगा।

खूंटी पूजन के मौके पर समिति के सदस्य ऋतिक सिंह, पिंटू साहा, पिंटू ठाकुर, दुर्गा महतो, रोनित महतो, निखिल कुमार, अनिर्बन राय समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग मौजूद रहे। सभी ने उत्साह और आस्था के साथ इस नई शुरुआत का स्वागत किया।

आयोजन समिति का कहना है कि इस बार की दुर्गा पूजा चाकुलिया नगरवासियों के लिए अविस्मरणीय और भव्य आयोजन साबित होगी।