चाकुलिया संवाददाता (रोहन सिंह) : चाकुलिया नगर पंचायत अध्यक्ष पद की भाजपा समर्थित उम्मीदवार चंदना मुर्मू ने मंगलवार को नागा बाबा मंदिर में पूजा-अर्चना कर चुनाव प्रचार अभियान प्रारंभ किया।मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना के पश्चात चन्दना मुर्मू ने उपस्थित समर्थकों और कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए कहा कि वे क्षेत्र के समग्र विकास, स्वच्छता, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, प्रकाश व्यवस्था तथा मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देंगी। उन्होंने जनता से आशीर्वाद और समर्थन की अपील करते हुए कहा कि यदि उन्हें अवसर मिला तो वे चाकुलिया नगर पंचायत को एक आदर्श नगर के रूप में विकसित करने के लिए निरंतर कार्य करेंगी।इस दौरान अनेक समर्थक और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने चंदना मुर्मू के अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।