Responsive Menu
Add more content here...

चाकुलिया: चाकुलिया-बुड़ामारा रेल लाइन परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया शुरू, सिंदूरगौरी में हुई ग्राम सभा

Spread the love

चाकुलिया। संवाददाता (रोहन सिंह) चाकुलिया-बुड़ामारा रेल ट्रैक निर्माण को लेकर प्रखंड के विभिन्न गांवों में भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया की शुरुआत हो गई है। इसी क्रम में बुधवार को लोधाशोली पंचायत के सिंदूरगौरी गांव में ग्राम प्रधान किशुन सोरेन की अध्यक्षता में ग्राम सभा का आयोजन किया गया।

ग्राम सभा में मुखिया मंजू टुडू, अंचल कार्यालय के अंचल निरीक्षक, राजस्व उपनिरीक्षक और रेलवे विभाग के कनीय अभियंता के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। अधिकारियों ने बताया कि प्रस्तावित रेल परियोजना के तहत दोनों ओर 50-50 मीटर तक भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। इसके लिए चिन्हित जमीन की पहचान पहले ही कर ली गई है और अधिग्रहण की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।

बैठक के दौरान ग्रामीणों ने जमीन अधिग्रहण के बदले मिलने वाले मुआवजे की दर और पारदर्शिता को लेकर सवाल उठाए। इस विषय पर अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि सरकार द्वारा तय नियमों के तहत उचित मुआवजा दिया जाएगा।

ग्राम सभा में अरुण बारीक, रुपाई चंद्र टुडू, प्रशांत कुमार मुर्मू, रघु सोरेन, लाल हांसदा, दुलाल मुर्मू, छाकू राम हेंब्रम, छोटा पांडु सोरेन, कन्हाई लाल मुर्मू, नारायण मुर्मू, शिबू मांडी, बादल हेंब्रम, मालिन मुर्मू समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

इस आयोजन से स्पष्ट हो गया है कि चाकुलिया-बुड़ामारा रेल लाइन परियोजना की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। यदि यह परियोजना समय पर पूरी होती है तो क्षेत्र के विकास और यातायात सुविधा में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।