Responsive Menu
Add more content here...

चाकुलिया: जंगली हाथी ने नागानल मंदिर की चहारदीवारी को पहुंचाया नुकसान, क्षेत्र में दहशत

Spread the love

चाकुलिया, संवाददाता (रोहन सिंह) 25 जून 2025: चाकुलिया नगर पंचायत के बाजार क्षेत्र में एक बार फिर जंगली हाथियों का आतंक देखने को मिला। बीती रात एक हाथी हवाई पट्टी क्षेत्र से निकलकर नागानल मंदिर परिसर तक आ पहुंचा, जहां उसने मंदिर के मुख्य गेट को क्षतिग्रस्त कर दिया और पीछे की चहारदीवारी को तोड़ डाला।

इस घटना के बाद नागानल कॉलोनी और बीड़ी बस्ती के आसपास के इलाकों में दहशत फैल गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह कोई पहली घटना नहीं है। पिछले दो वर्षों के दौरान कई बार हाथी इस मंदिर परिसर को नुकसान पहुंचा चुके हैं, जिससे मंदिर कमेटी को बार-बार आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का आरोप और चिंता:

ग्रामीणों के अनुसार, हवाई पट्टी से सटे जंगलों में जंगली हाथियों का दल लंबे समय से रह रहा है। शाम ढलते ही ये हाथी जंगल से निकलकर नगर पंचायत के बाजार क्षेत्र की ओर आ जाते हैं और फसल, संपत्ति तथा धार्मिक स्थलों को नुकसान पहुंचाते हैं।

स्थानीय लोगों ने वन विभाग से मांग की है कि हाथियों को नियंत्रित करने हेतु शीघ्र उचित कदम उठाए जाएं और क्षेत्रवासियों को हाथी हमलों से सुरक्षा दी जाए।