Responsive Menu
Add more content here...

चाकुलिया: जल का जमाव होने से नागानल मंदिर चहारदीवारी ध्वस्त

Spread the love

चाकुलिया संवाददाता ( रोहन सिंह) : चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के नया बाजार स्थित नागानल मंदिर की चहारदीवारी का एक भाग मंदिर परिसर में जल जमाव होने के कारण शनिवार की सुबह ध्वस्त हो गया। मंदिर के पूर्व और पश्चिम दिशा में करीब तीस फुट चहारदीवारी ध्वस्त हुई है। जानकारी हो कि भारी बारिश के कारण मंदिर परिसर में जल का जमाव हो गया था।‌ जल के जमाव से मंदिर परिसर तालाब में तब्दील हो गया था। विधायक समीर कुमार मोहंती की पहल पर नगर पंचायत प्रशासन के तहत जल निकासी शुरू हुई थी। बावजूद, मंदिर के पूर्व दिशा में अभी भी जल का जमाव है। ‌जल जमाव के कारण करीब तीन से चार फिट तक चहारदीवारी कई दिनों तक डूबी रही। इसके कारण चहारदीवारी का एक भाग ध्वस्त हो गया। ‌अगर जल की निकासी नहीं हुई तो चहारदीवारी के ध्वस्त होने की संभावना है।‌ विदित हो कि पिछले एक माह के दौरान जंगली हाथी ने भी मंदिर की चहारदीवारी को दो जगह तोड़ दिया था।‌