Responsive Menu
Add more content here...

चाकुलिया: डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने गोशाला परिसर में किया पौधा रोपण

Spread the love

चाकुलिया संवाददाता (रोहन सिंह) : भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ शनिवार को चाकुलिया स्थित गोशाला में फलदार पौधों का रोपण किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने फलदार एवं छायादार पौधों को लगाया। इस अवसर पर डॉ गोस्वामी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण करना हमारा राष्ट्रीय कर्तव्य है। वृक्ष हमें स्वच्छ वायु प्रदान करते हैं। फलदार एवं छायादार वृक्ष बारिश को आकर्षित करते हैं। वृक्षों से प्रकृति की नमी बनी रहती है। वृक्षों से प्राकृतिक संतुलन बनी रहती है। भारतीय संस्कृति में वृक्षारोपण को श्रेष्ठ धर्म माना गया है। डॉ गोस्वामी ने सभी कार्यकर्ताओं से इस वर्ष कम से कम 5 पौधे लगाने का आह्वान किया। मौके पर हरि साधन मल्लिक, शतदल महतो, दिनेश सिंह, उत्तम मुर्मू, महादेव महतो, दिलीप पाल,चन्द्र देव महतो, चंचल मंडल, विजय सीट, मिंटू नंदी, दिपेश पलाई, राणा प्रताप गोप, वनमाली दास, परिमल दास, रोहित पति, मुन्ना भारती समेत अन्य उपस्थित थे।