चाकुलिया संवाददाता (रोहन सिंह): चाकुलिया के शांति देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर शनिवार को गुरु पूर्णिमा उत्सव आयोजित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य कमलाकांत प्रमाणिक , विद्यालय के सचिव अमित भारतीय, अध्यक्ष प्रभात झुनझुनवाला, उपाध्यक्ष आलोक लोधा, कोषाध्यक्ष दिनेश सिंह और सदस्य हार्दिक यादव ने सामूहिक दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में विद्यालय के अध्यक्ष ने सभी को गुरु पूर्णिमा की बधाई दी। उन्होंने कहा कि हम सभी के जीवन में गुरु का स्थान सबसे अहम माना जाता है। उनकी दी हुई शिक्षा से ही हम आगे बेहतर कार्य और अपनी प्रतिभाओं को लोगों के सामने प्रदर्शित कर पाते हैं।

हमारे शास्त्रों में भी कहा गया है कि बिना गुरु के आप भगवान को भी पा नहीं सकते। सनातन धर्म में तो गुरु की महिमा का बखान अलग-अलग तरीकों से किया गया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य कमलाकांत प्रमाणिक ने भी वेदव्यास के जीवन पर प्रकाश डाला। विद्यालय के भैया बहनों ने इस अवसर पर नृत्य और नाटक के माध्यम से अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर विद्यालय के सभी आचार्य, आचार्या एवं सेवक सेविकाओं को विद्यालय प्रबंधन समिति के द्वारा विद्यालय वस्त्र प्रदान किया गया। विद्यालय के भैया बहनों ने सभी आचार्यों के चरण धोकर तथा आरती उतारकर पूजन किया। इस अवसर पर विद्यालय के आचार्य मनोज महतो, अरुण महतो, हरिपद महतो , तापस बेरा ,विकास महतो ,सुजीत मैती, दिलीप महतो,लक्ष्मी सिंह ,मनीषा महतो ,सोनाली दास, वंदना दास ,कल्पना महतो, नमिता राउत, पिंकी घोष ,डोली कर, सावित्री महतो, सईदा फातिमा, सीमा पांडे आदि मौजूद थे।