चाकुलिया। संवाददाता (रोहन सिंह) :
बैठक में नई कार्यकारिणी समिति का गठन
चाकुलिया स्थित गायत्री शक्तिपीठ में शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें वर्ष 2026–2028 के लिए नई कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया। बैठक में शक्तिपीठ के संचालन और आगामी धार्मिक कार्यक्रमों को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
9 मार्च को मनाया जाएगा वार्षिकोत्सव
बैठक में यह भी तय किया गया कि गायत्री शक्तिपीठ की प्राण प्रतिष्ठा के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 9 मार्च को वार्षिकोत्सव मनाया जाएगा। इस अवसर पर श्रद्धालुओं की भागीदारी के साथ नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा।
नई कार्यकारिणी में इन सदस्यों को मिली जिम्मेदारी
नई कार्यकारिणी में राजेश लोधा, राजेंद्र लोधा, चैतन्य महतो और देवेंद्र नाथ महतो को संरक्षक बनाया गया है। कैलाश शर्मा को अध्यक्ष, गुरुदेव महतो और रतिकांत सीट को उपाध्यक्ष, अजय कुमार शर्मा को कोषाध्यक्ष, मानिक सरदार को सचिव तथा विवेकानंद लोधा को सह सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा जितेन महतो, संजय महतो और खिरोद महतो को संगठन सचिव बनाया गया है, जबकि मिट्ठू मल्लिक और प्रसेनजीत (छोटन) मल्लिक को व्यवस्था प्रमुख की जिम्मेदारी दी गई है।
महिला मंडल और युवा प्रकोष्ठ का भी गठन
महिला मंडल में देवी महतो को अध्यक्ष, मोनिता सबर को उपाध्यक्ष, मिथिला महतो को सचिव और उषा महतो को संगठन सचिव बनाया गया है। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अर्चना दास, दीपाली नाथ, गौरी नाथ, दुर्गा देवी पाल, शशि शर्मा, मंजू शर्मा, रेनू शर्मा और माया पाल को चुना गया है।
वहीं युवा प्रकोष्ठ में चिन्मय शर्मा को अध्यक्ष, विकास अग्रवाल को उपाध्यक्ष और विक्रम लोधा को सचिव बनाया गया है। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में केशव रुंगटा, माधव रुंगटा, अमितेश रुंगटा, विवेक लोधा, राहुल लोधा, नितिन केड़िया, अमर लोधा, निकुंज लोधा, अमित अग्रवाल, उमंग पसारी, अमित (नट्टू) शर्मा और मनोज (विट्ठल) शर्मा सहित अन्य सदस्यों को शामिल किया गया है।