Responsive Menu
Add more content here...

शांति समिति ने निवर्तमान थाना प्रभारी आनंद कुमार मिश्रा को दी विदाई, नए साकची थाना प्रभारी गोपाल कृष्ण यादव का किया स्वागत

Spread the love

जमशेदपुर। संवाददाता

साकची थाना शांति समिति द्वारा निवर्तमान थाना प्रभारी आनंद कुमार मिश्रा को भावभीनी विदाई दी गई तथा साकची के नए थाना प्रभारी गोपाल कृष्ण यादव को थाना का नया प्रभार मिलने पर उनका स्वागत किया गया।

शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में दोनों अधिकारियों को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शांति समिति के सदस्यों ने उनके कार्यकाल और योगदान की सराहना की।

शांति समिति के सक्रिय सदस्य सरदार परमजीत सिंह काले ने कहा कि आनंद कुमार मिश्रा का कार्यकाल काफी सराहनीय रहा। उन्होंने एक ओर जहां अपराधियों पर सख्ती से कार्रवाई की, वहीं दूसरी ओर आम जनता के साथ मधुर संबंध स्थापित कर लोगों के दिलों में अपनी अमिट छाप छोड़ी। उनके सरल स्वभाव को साकची की जनता हमेशा याद रखेगी।

परमजीत सिंह काले ने कहा कि शांति समिति साकची के नए थाना प्रभारी गोपाल कृष्ण यादव का स्वागत करती है और भविष्य में पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन देती है।

इस सम्मान समारोह में मुख्य रूप से तेज प्रताप पांडे, परमजीत सिंह काले, सोनू रजा खान, हरविंदर सिंह, अंकित जवानपुरिया, आदर्श मेहंदी कश्मीरी, विकास दुबे और सुशांत बाजपेई सहित अन्य लोग उपस्थित थे।