Responsive Menu
Add more content here...

चाकुलिया में सांसद बिद्युत बरण महतो ने 52 लाख की 8 योजनाओं का किया शिलान्यास

Spread the love

चाकुलिया। संवाददाता

विकास योजनाओं का हुआ शिलान्यास
चाकुलिया प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को सांसद बिद्युत बरण महतो ने सांसद निधि से स्वीकृत लगभग 52 लाख रुपये की लागत वाली आठ महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए लगातार नई योजनाएं लाई जा रही हैं, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत किया जा सके।

जनता की जरूरतों को प्राथमिकता
सांसद ने कहा कि क्षेत्र के लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में भी क्षेत्र के विकास के लिए इसी तरह प्रयास जारी रहेंगे।

मौके पर कई लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि पार्थ महतो, निजी सचिव जसवंत महतो, चन्दना मुर्मू, चंदन महतो, गोपाल पातर, मनोरंजन महतो, राजेश्वर सरदार, जेपी मुर्मू, शेखर बेरा, संतोष महतो, प्रदीप महतो, पंकज गिरी, तरुण महतो, संजय दास, बंकिम महतो, छुटु महतो, काली पद महतो, लखन महतो समेत कई लोग उपस्थित रहे।