Responsive Menu
Add more content here...

जमशेदपुर में महिला से सरेआम छेड़खानी और मारपीट, CCTV वीडियो वायरल; एक आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

जमशेदपुर। संवाददाता

बीच सड़क पर महिला से बदसलूकी
जमशेदपुर से मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। बागबेड़ा थाना क्षेत्र में कुछ युवकों ने कथित रूप से शराब के नशे में एक महिला के साथ सड़क पर छेड़खानी और मारपीट की। यह पूरी घटना बीच सड़क पर होती रही, जबकि आसपास मौजूद लोग मूकदर्शक बने रहे।

विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट
मिली जानकारी के अनुसार बागबेड़ा थाना क्षेत्र के रोड नंबर तीन स्थित नया बस्ती इलाके में नशे में धुत कुछ युवकों ने महिला के साथ अभद्र व्यवहार शुरू कर दिया। महिला द्वारा विरोध किए जाने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और दुर्व्यवहार किया। घटना के दौरान आरोपियों ने महिला को अपमानित करने की भी कोशिश की।

CCTV कैमरे में कैद हुई पूरी घटना
पूरी घटना पास की एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। बाद में यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद मामला चर्चा में आ गया।

पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार
वीडियो सामने आने के बाद पुलिस सक्रिय हुई और पीड़िता की शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए कन्हैया रजक नामक युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अन्य आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी हुई है।