Responsive Menu
Add more content here...

जुगसलाई में कांग्रेस नेताओं की लिट्टी पार्टी सह मिलन समारोह, कई दिग्गज रहे मौजूद

Spread the love

जमशेदपुर: जुगसलाई में कांग्रेस से जुड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं का एक भव्य लिट्टी पार्टी सह मिलन समारोह आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम डॉ. अजय कुमार फैंस क्लब एवं मानव सेवा संस्थान के अध्यक्ष अभिजीत सिंह की ओर से आयोजित किया गया, जिसमें कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।

advertisment

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व सांसद डॉ. अजय कुमार को आयोजकों की ओर से शॉल और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ. अजय कुमार ने संगठनात्मक एकता और जनसेवा को लेकर अपने विचार रखे।

मिलन समारोह के दौरान उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में इंदु देवी के नाम की घोषणा करते हुए उन्हें जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष पद का उम्मीदवार घोषित किया। इस दौरान सभी ने संकल्प लिया कि आगामी चुनाव में पूरी मजबूती के साथ उन्हें विजयी बनाने के लिए कार्य करेंगे।

कार्यक्रम के दौरान चुनावी रणनीति, संगठन को मजबूत करने और जुगसलाई क्षेत्र में कांग्रेस की स्थिति को और सुदृढ़ करने को लेकर भी चर्चा की गई। नेताओं ने आपसी एकजुटता के साथ चुनाव लड़ने का आह्वान किया।

इस अवसर पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह के अलावा धर्मेंद्र सोनकर, प्रिंस सिंह, विजय यादव, अंबुज पांडे, देविका सिंह, जोबा खान, फिरोज खान, महेंद्र मिश्रा, राकेश साहू, बबलू झा, गीता सिंह, अपर्णा गुहा, रजनी बंसल, शिवलोचन शाह, अमित दुबे, राहुल गोस्वामी, संदीप सिंह, आशीष सिंह, अखिलेश मिश्रा, टीमल जायसवाल, कुलदीप सिंह, विपिन कुमार, सत्यदेव प्रसाद, कन्हैया मास्टर, बादशाह खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।