Responsive Menu
Add more content here...

विधायक समीर कुमार महंती ने पाथरघाटा लैम्पस में धान अधिप्राप्ति केंद्र का किया उद्घाटन

Spread the love

बहरागोड़ा | संवाददाता

बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत पाथरघाटा लैम्पस परिसर में बुधवार को धान अधिप्राप्ति केंद्र का विधिवत उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक समीर कुमार महंती ने फीता काटकर केंद्र का शुभारंभ किया। इस केंद्र के शुरू होने से क्षेत्र के किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए अब बिचौलियों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा और उन्हें सीधे सरकारी लाभ प्राप्त होंगे।

advertisment

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक समीर कुमार महंती ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि किसानों द्वारा बेचे गए धान का भुगतान अधिकतम 48 घंटे के भीतर उनके बैंक खातों में सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी किसान को तकनीकी या प्रशासनिक कारणों से परेशानी नहीं होनी चाहिए।

विधायक ने कहा कि धान की तौल, पंजीकरण और कागजी प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होनी चाहिए। उन्होंने केंद्र प्रभारी को निर्देशित किया कि किसानों के साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस मौके पर विधायक ने जानकारी दी कि इस वर्ष सरकार द्वारा किसानों के हित में आकर्षक न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित किया गया है। साधारण धान के लिए 2400 रुपये प्रति क्विंटल तथा उत्तम किस्म के धान के लिए 2450 रुपये प्रति क्विंटल की दर तय की गई है, जिससे किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य मिल सकेगा।

कार्यक्रम में दीपांकर महापात्र, संजय माईती, अभिजीत भोल, रूपचंद सोरेन, सरोज भोल, अभिषेक भुई, देवांजन बेरा उपस्थित थे।