Responsive Menu
Add more content here...

बहरागोड़ा में नया धान अधिप्राप्ति केंद्र, किसानों को मिलेगा सीधा लाभ

Spread the love

बहरागोड़ा | संवाददाता (एन बेरा)

बहरागोड़ा प्रखंड के किसानों के लिए राहत भरी खबर है। सोमवार को बहरागोड़ा लैम्पस में धान अधिप्राप्ति केंद्र का औपचारिक उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर विधायक समीर महंती ने फीता काटकर केंद्र की शुरुआत की। अब क्षेत्र के किसान अपने धान को बेचने के लिए बिचौलियों पर निर्भर नहीं रहेंगे और सीधे सरकारी दर पर फसल का मूल्य प्राप्त कर सकेंगे।

उद्घाटन के दौरान विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों द्वारा बेचे गए धान का भुगतान 48 घंटे के भीतर उनके बैंक खाते में सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र पर आने वाले किसानों को किसी प्रकार की तकनीकी या प्रशासनिक समस्या न हो और धान की तौल तथा कागजी कार्रवाई पूरी पारदर्शिता के साथ की जाए।

Advertisement

विधायक महंती ने बताया कि इस वर्ष के लिए निर्धारित सरकारी दर किसानों के हित में आकर्षक बनाई गई है। सामान्य धान के लिए ₹2400 प्रति क्विंटल और उत्तम किस्म के धान के लिए ₹2450 प्रति क्विंटल तय किया गया है। उनका कहना है कि सरकार का लक्ष्य है कि मेहनत करने वाले अन्नदाता को उनकी फसल का उचित मूल्य और सम्मान मिले। सरकारी दर पर बिक्री से किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

Advertisement

इस महत्वपूर्ण अवसर पर विधायक के साथ बीडीओ केशव भारती, सीओ राजा राम मुंडा, प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा, उप प्रमुख मुन्ना होता, रास बिहारी साहू, मदन मन्ना, जादूपति राणा, बिस्वाजीत राणा, बिसु ओझा, मिंटू पाल और अर्जुन पूर्ति सहित कई प्रशासनिक अधिकारी और स्थानीय प्रतिनिधि मौजूद रहे। साथ ही भारी संख्या में ग्रामीण और किसान भी उपस्थित थे।