Responsive Menu
Add more content here...

चाकुलिया: जोड़ाम लैम्पस में धान अधिप्राप्ति केंद्र का शुभारंभ, 48 घंटे में होगा किसानों को भुगतान

Spread the love

​चाकुलिया संवाददाता (रोहन सिंह) : बहरागोड़ा के विधायक समीर कुमार मोहंती ने शनिवार को चाकुलिया प्रखंड के जोड़ाम लैम्पस स्थित धान अधिप्राप्ति केंद्र का विधिवत उद्घाटन किया। इस केंद्र के खुलने से अब क्षेत्र के किसानों को अपना धान सरकार द्वारा निर्धारित उचित मूल्य पर समय सीमा के भीतर बेचने की सुविधा मिलेगी। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक समीर मोहंती ने किसानों के हित में राज्य सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी दी।​उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

इसी कड़ी में अब किसानों को धान की बिक्री के महज 48 घंटे के भीतर भुगतान की राशि सीधे उनके बैंक खाते में भेज दी जाएगी। यदि किसी तकनीकी कारण से 48 घंटे में भुगतान संभव नहीं हो पाता है, तो हर हाल में 7 दिनों के भीतर राशि का भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा। विधायक ने इसे सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना बताया जिससे किसानों को बिचौलियों से मुक्ति मिलेगी और उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी।​इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय, विशाल बारिक, बीसीओ रत्नेश झा, राम रंजन महापात्र सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और किसान शामिल थे।