Responsive Menu
Add more content here...

खंडामौदा में सेवानिवृत्त शिक्षक राम रंजन बेरा के निधन पर शोक सभा आयोजित

Spread the love

बहरागोड़ा | संवाददाता
बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के खंडामौदा गांव स्थित उत्कल सम्मिलनी तारापद षाड़ंगी पाठागार प्रांगण में सेवानिवृत्त शिक्षक राम रंजन बेरा के निधन पर एक शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा की अध्यक्षता लक्ष्मी नारायण जाना ने की।


इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने स्व. राम रंजन बेरा के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। शोक सभा में सेवानिवृत्त शिक्षक मनोरंजन गिरी ने उनके जीवन और शैक्षणिक योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा उन्हें एक सरल, कर्मठ और अनुशासित शिक्षक के रूप में याद किया।


वक्ताओं ने कहा कि स्व. राम रंजन बेरा ने अपने लंबे शिक्षण कार्यकाल के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में अमूल्य योगदान दिया और समाज में एक विशिष्ट पहचान बनाई।
शोक सभा में लक्ष्मण गिरी, बंकीम पाईकिरा, लम्बोदर कुंवर, जगन्नाथ बेरा, बनमाली बेरा, इंद्रजीत दास, रतिकांत सीट, सुखेंदु बेरा, ठाकुर बाग, निहार मुंडा, धनंजय बेरा, सुब्रत बेरा, बंशीधर महापात्र, संजय दास, दीपक कर्मकार, हरिपद पाल, श्यामसुंदर बारिक, देवेंद्र सिंह, अनंत बेरा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।