चाकुलिया संवाददाता (रोहन सिंह) : चाकुलिया में आगामी जनवरी माह में नेताजी सुभाष पब्लिक वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में गूंज महोत्सव सह नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती समारोह धूमधाम से आयोजित होगा। 23 जनवरी से 31 जनवरी तक नौ दिवसीय गूंज महोत्सव में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके सफल संचालन के लिए रविवार कीशाम को डाक बंगला में बैठक आयोजित कर कमेटी गठित की गई है।

गठित कमिटी में मुख्य संरक्षक विधायक समीर कुमार मोहंती, संरक्षक भुवनेश्वर करुणामय, अध्यक्ष गौतम शर्मा, उपाध्यक्ष तापस दास,राहुल महतो और मनोज महतो, सचिव विक्रम बारीक, सह सचिव राजेश सिंह, सहदेव गोप और बुवाई दास, कोषाध्यक्ष बबलू हेंब्रम, मीडिया प्रभारी नील दास बनाए गए हैं। सलाहकार समिति में साहेबराम मांडी, गोपन परिहारी, शिवचरण हांसदा, दिलीप दास, बलराम महतो, राजा बारीक, मो गुलाब, श्रीनाथ मुर्मू, मो असगर खान, पुलक रंजन महापात्र, मनिंद्र नाथ पालित, रबिंद्र नाथ बिस्वास, चितरंजन घोष, मनिंद्र नाथ पाल, कृष्णा पाल, शक्ति पद दास और समीर दास तथा कार्यकारिणी समिति में गौतम दास, शिवशंकर पोलाई, सुनील बेरा, सुजीत दास, प्रणव बेरा, मोहन माइति, अरविंद दे, गणेश दत्त, देवाशीष दास, राम बास्के, गंगा नारायण दास, संजय घोष, मिथुन कर, रामजीत बास्के, प्रियागोपाल मंडल, राजू कर्मकार, सरोज जेना, विश्वजीत भोल, मृणाल कर, बापी पोलाई, जयदेव दास, शुभम दास, कौशिक मोहंती, अमर हांसदा, संजीव मांडी, प्रसेनजीत नायक, निर्मल महतो, विशाल बारीक,रबिंद्र नाथ सिंह, मलय दास, पिंटू प्रामाणिक, उज्ज्वल महतो समेत अन्य चुने गए हैं।