चाकुलिया संवाददाता (रोहन सिंह) :
चाकुलिया प्रखंड की सोनाहातू पंचायत अंतर्गत जोड़ीसा गांव के चीतालडांगा टोला में रविवार शाम अचानक आग लगने की घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग गांव निवासी धरणी नायक के घर के बाहर रखे पुआल के ढेर में लगी, जिसने कुछ ही देर में भयावह रूप ले लिया।

तेजी से फैली आग, ग्रामीणों में दहशत
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पुआल के ढेर से उठती तेज लपटों और धुएं के कारण पूरे टोले में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सूखा पुआल होने के कारण आग तेजी से फैलती चली गई।
advertisment

दमकल की गाड़ी ने पाया आग पर काबू
घटना की जानकारी मिलते ही बहरागोड़ा स्थित अग्निशमन केंद्र को सूचित किया गया। सूचना पर दमकल वाहन मौके पर पहुंचा और काफी प्रयास के बाद आग को नियंत्रित किया गया। हालांकि तब तक पुआल का पूरा ढेर जलकर नष्ट हो चुका था।
पीड़ित किसान को हुआ भारी नुकसान
इस अगलगी की घटना में किसान धरणी नायक को आर्थिक क्षति उठानी पड़ी है। आग लगने के पीछे के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। प्रशासन द्वारा मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।