चाकुलिया संवाददाता (रोहन सिंह) : चाकुलिया की हवाई पट्टी परिसर में रविवार को गृहरक्षकों के लिए मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध पर्यावरणविद एवं पद्मश्री सम्मानित जमुना टुडू की गरिमामयी उपस्थिति रही। आयोजन स्थल पर पहुंचने पर स्थानीय होमगार्ड जवानों ने अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया।
advertisment

सेवा भाव और एकजुटता पर दिया गया संदेश
समारोह को संबोधित करते हुए अतिथियों ने गृहरक्षकों की समाज और प्रशासन में निभाई जा रही अहम भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि होमगार्ड जवान विपरीत परिस्थितियों में भी कर्तव्यनिष्ठा के साथ सेवा करते हैं, जो समाज के लिए प्रेरणादायक है। साथ ही आपसी समन्वय, एकता और संगठनात्मक मजबूती पर विशेष जोर दिया गया।

आयोजन में पदाधिकारियों की सक्रिय भूमिका
कार्यक्रम को सफल बनाने में चाकुलिया प्रखंड गृहरक्षक वाहिनी के अध्यक्ष सीमंत मुंडा, सचिव सागर मांडी और कोषाध्यक्ष मंजू रानी महतो की अहम भूमिका रही। उन्होंने पूरे आयोजन की रूपरेखा तैयार कर कार्यक्रम को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया।
बड़ी संख्या में गृहरक्षक रहे उपस्थित
मिलन समारोह में मुकेश महतो, हरिपद बारीक, राजीव महतो, राजू नायक, दिनेश हांसदा, दिनेश टुडू, सालको हेंब्रम, सलमा सोरेन, सरस्वती बास्के, पुतुल महतो, चुनी मांडी, बसंती मांडी, हीरामणि, बिरसिंह मुंडा, भरत हांसदा, जयपाल हांसदा, अजीत महतो, रुहिदास हेंब्रम, बलराम महतो, देवाशीष महतो, शशांक महतो सहित बड़ी संख्या में गृहरक्षक जवान मौजूद रहे।
एकता का संकल्प लेकर हुआ समापन
कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित गृहरक्षकों ने एक-दूसरे का अभिनंदन किया और संगठन की एकता व मजबूती को और सुदृढ़ करने का संकल्प लिया। समारोह सौहार्दपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।