चाकुलिया में 23 जनवरी से होगा नौ दिवसीय गूंज महोत्सव सह नेताजी सुभाष मेला
चाकुलिया। संवाददाता (रोहन सिंह) :
चाकुलिया के डाक बंगला परिसर में बुधवार की शाम 21वें गूंज महोत्सव सह नेताजी सुभाष मेला 2026 के सफल आयोजन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक नेताजी सुभाष पब्लिक वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में सेवा निवृत्त शिक्षक रवींद्र नाथ विश्वास की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
विधायक समीर मोहंती रहे मुख्य अतिथि
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में नेताजी सुभाष वेलफेयर सोसाइटी के संरक्षक सह बहरागोड़ा विधायक समीर कुमार मोहंती शामिल हुए। बैठक के दौरान महोत्सव के आयोजन, रूपरेखा और व्यवस्थाओं से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
Advertisement

23 से 31 जनवरी तक चलेगा नौ दिवसीय महोत्सव
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि वर्ष 2026 का गूंज महोत्सव 23 जनवरी से 31 जनवरी तक नौ दिनों तक आयोजित किया जाएगा। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों, खेल-कूद प्रतियोगिताओं एवं भव्य मेले का आयोजन किया जाएगा।
नई ऊर्जा और नई सोच के साथ होगा आयोजन : विधायक
विधायक समीर कुमार मोहंती ने कहा कि इस वर्ष का गूंज महोत्सव नई चेतना और नई ऊर्जा के साथ आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि महोत्सव के दौरान दर्शकों के मनोरंजन के लिए भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे और मेला क्षेत्र को आकर्षक रूप से सजाया जाएगा।
बैठक में ये लोग रहे मौजूद
बैठक में प्रमुख रूप से भुवनेश्वर करूणामय, गौतम दास, राकेश मोहंती, मो. गुलाब, असगर खान, मनींद्र नाथ पालित, मनींद्र नाथ पाल, राजा बारिक, राणा मल्लिक, शिवशंकर पोलाई, राहुल महतो, बुबाई दास, प्रिय गोपाल मंडल, विश्वजीत भोल, मोहन माइती, पिटला दास, गंगा नारायण दास, विशाल बारीक, गौतम शर्मा, दीप चक्रवर्ती सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।