Responsive Menu
Add more content here...

बहरागोड़ा में मनाई गई भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती

Spread the love

बहरागोड़ा | संवाददाता
शुक्रवार को बहरागोड़ा स्थित बैद्यनाथ पैलेस में बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र स्तर पर पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। समारोह की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष चंडी चरण साव ने की।


समारोह में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी बतौर मुख्य अतिथि तथा प्रदेश मीडिया सह प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष बाप्तु साव ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने एवं सामूहिक वंदे मातरम् गायन से हुई।


जिला अध्यक्ष चंडी चरण साव ने अटल जी के जीवन और व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। मुख्य वक्ता योगेंद्र प्रताप सिंह ने प्रधानमंत्री के रूप में अटल बिहारी वाजपेयी के योगदानों को रेखांकित करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में छह वर्षों के एनडीए शासनकाल में देश मजबूत हुआ और पोखरण परमाणु परीक्षण के माध्यम से भारत को परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र बनाया गया।


मुख्य अतिथि डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति में ध्रुव तारे की तरह चमकते रहे। वर्ष 2000 में उन्होंने झारखंड राज्य का गठन कर राज्यवासियों की वर्षों पुरानी मांग को पूरा किया। इसके लिए झारखंड की जनता सदैव उनकी ऋणी रहेगी। उन्होंने संताली भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कर उसका मान बढ़ाया तथा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना और मध्याह्न भोजन योजना जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं से करोड़ों लोगों को लाभ पहुंचाया।


डॉ. गोस्वामी ने कहा कि अटल जी राष्ट्र सर्वोपरि और गरीबों की सेवा के सिद्धांतों पर चलने वाले महान नेता थे, जिनके आदर्श आज भी देश को मार्गदर्शन प्रदान करते हैं।
इस अवसर पर रंजीत बाला, काजल महाकुड, ज्योत्स्नामई बेरा, कृष्णा पॉल, बिना पात्र, प्रीतिका महापात्र, मंजुला पोलाई, सुलेखा बेरा, श्रीवत्स घोष, शतदल महतो, गौरव पुष्टि, गौरी शंकर महतो, भक्तिश्री पंडा, उत्पल पैरा, बाधराय माड़ी, कमल कांत सिंह, मिहिर दलाई, देव प्रसाद दुबे, ब्रजेश मिश्र, अपूर्व सुंदर दास, मिंटू नायक, पिकलू घोष, दिवाकर शर्मा, कमलेश साव, यादव पात्र, रूपेश सिंह, बबलू महाली सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।