Responsive Menu
Add more content here...

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती

Spread the love

बहरागोड़ा। संवाददाता
भाजपा बहरागोड़ा मंडल के कार्यकर्ताओं ने भारत रत्न से सम्मानित पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके विचारों व योगदान को स्मरण किया।
कार्यक्रम में रंजीत बाला, बाप्तु साव, भक्तिश्री पंडा, मिहिर दलाई, मिंटू नायक, अपूर्व सुंदर दास, उत्पल पैरा, जयंत मंडल, रंजीत धावरिया सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इधर, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दिनेश कुमार षाड़ंगी द्वारा भी पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती एवं क्रिसमस पर्व को सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर उन्होंने वाजपेयी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
डॉ. षाड़ंगी ने अपने संबोधन में कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी न केवल एक कुशल प्रधानमंत्री थे, बल्कि मानवीय संवेदनाओं से परिपूर्ण व्यक्तित्व के धनी भी थे। वे दलीय राजनीति से ऊपर उठकर मानवता, संबंधों और राष्ट्रहित को प्राथमिकता देते थे। उन्हें सेवा की प्रतिमूर्ति कहना उचित होगा।
इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित लोगों को क्रिसमस की शुभकामनाएं भी दीं। साथ ही उनके आवासीय बगीचे में आयोजित कार्यक्रम के दौरान लगभग 300 से अधिक जरूरतमंदों के बीच कंबलों का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में डॉ. बिनी सारंगी, सुदीप पटनायक, मृत्युंजय शॉ, बिजली आलम, संजीव रथ, सीताराम, विनोद जाना, सनत कर, हुकुम महतो सहित कई गणमान्य लोग मुख्य रूप से उपस्थित थे।