बहरागोड़ा। संवाददाता
पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दिनेश षाड़ंगी ने भारत रत्न से सम्मानित पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने अटल जी के राष्ट्र निर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान और उनके प्रेरणादायक विचारों को स्मरण किया।
डॉ. षाड़ंगी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का संपूर्ण जीवन देश सेवा, सादगी और मानवीय मूल्यों का प्रतीक रहा है, जो आज भी समाज और राजनीति के लिए प्रेरणास्रोत है।