Responsive Menu
Add more content here...

धानघोरी फुटबॉल मैदान में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन, 32 टीमों ने लिया भाग

Spread the love

बहरागोड़ा संवाददाता (एन.बेरा) : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के मानुषमुड़िया पंचायत अंतर्गत धानघोरी गांव स्थित फुटबॉल मैदान में पंचपल्ली आदिवासी क्लब की ओर से दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से कुल 32 फुटबॉल टीमों ने हिस्सा लिया, जिससे खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला।


शुक्रवार को आयोजित उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के मुखिया राम मुर्मू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर तथा फुटबॉल पर किक मारकर प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन किया। उद्घाटन मुकाबला राहला एफसी और जामजुरकी एफसी के बीच खेला गया, जिसमें राहला एफसी ने एक गोल से जीत दर्ज की।


प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला शनिवार को खेला जाएगा। इस अवसर पर मुखिया राम मुर्मू ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि फुटबॉल खेल में युवाओं के लिए असीम संभावनाएं हैं। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर खेल के प्रति अपनी रुचि बढ़ाने और क्षेत्र का नाम रोशन करने का आह्वान किया।
प्रतियोगिता को सफल बनाने में ग्राम प्रधान सह सचिव सोमाय मुर्मू, अर्जुन पूर्ति, संजय पातर, रूपाई हेब्रम, रामेश्वर हसदा, लादेन हेब्रम, शुकलाल टुडू, शीलू मुर्मू, सोमनाथ मुर्मू, सुनील मुर्मू, गणेश सोरेन, विश्वनाथ हेंब्रम सहित कई क्लब सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही।