केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ वामपंथियों का विरोध प्रदर्शन
बहरागोड़ा | संवाददाता (एन बेरा)
केंद्र सरकार की कथित मजदूर विरोधी नीतियों और मनरेगा योजना को कमजोर किए जाने के विरोध में सोमवार को बहरागोड़ा अंचल के ग्रामीण क्षेत्र शासन गामारिया चौक पर वामपंथी दलों ने जोरदार प्रदर्शन किया। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के बैनर तले आयोजित इस आंदोलन में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
Advertisement

प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर जताया विरोध
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर केंद्र सरकार की नीतियों के प्रति अपना आक्रोश व्यक्त किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियां मजदूरों, किसानों और दिहाड़ी कामगारों के हितों के खिलाफ हैं।
मनरेगा और लेबर कोड को लेकर केंद्र पर हमला
सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने मनरेगा योजना में लगातार कटौती और नए लेबर कोड को मजदूर विरोधी बताते हुए केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि इन नीतियों से गरीब, मजदूर और ग्रामीण जनता की आजीविका पर सीधा असर पड़ रहा है।
नीतियों से आम जनता को हो रहा नुकसान: वक्ता
वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार की आर्थिक और श्रम नीतियों के कारण महंगाई बढ़ रही है, रोजगार के अवसर घट रहे हैं और मजदूरों के अधिकार कमजोर हो रहे हैं। यदि सरकार ने अपनी नीतियों में बदलाव नहीं किया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
Advertisement

कई वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता रहे मौजूद
इस विरोध प्रदर्शन में CPI(M) के राज्य कमेटी सदस्य स्वपन महतो, लोकल कमेटी सचिव चित्तरंजन महतो सहित साधु नाथ, शशांक शेखर जाना, निरंजन नायक, लाल मोहन गढ़, समीर नायक, रेवती मुंडा सिंह, वीरेन नायक, हृषिकेश दास, झांटू मुंडा, धन नायक, तपन नायक, के. कालोसोना बेहरा, शिवशंकर राणा समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।