Responsive Menu
Add more content here...

मानुषमुड़िया मध्य विद्यालय परिवार ने देव नदी तट पर आयोजित किया वन भोज सह शैक्षणिक भ्रमण

Spread the love

बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के मानुषमुड़िया मध्य विद्यालय परिवार की ओर से देव नदी तट पर वन भोज सह शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने प्रकृति के सान्निध्य में समय बिताते हुए शैक्षणिक एवं मनोरंजनात्मक गतिविधियों का भरपूर आनंद लिया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य जयंत घटवारी के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ अभिभावकों और विद्यालय के बीच आपसी समन्वय को मजबूत करना रहा। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को प्राकृतिक परिवेश से जुड़ने का अवसर मिला।

advertisment

वन भोज कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में स्थानीय मुखिया राम मुर्मू उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों को प्रकृति संरक्षण एवं शिक्षा के महत्व के बारे में जानकारी दी और विद्यालय परिवार की इस पहल की सराहना की।

पिकनिक के दौरान माताओं एवं बच्चों के लिए विभिन्न मनोरंजनात्मक और शिक्षाप्रद खेलों का आयोजन किया गया। खेल प्रतियोगिताओं के समापन के बाद सभी ने एक साथ बैठकर सामूहिक भोज का आनंद लिया।

इस अवसर पर दीपांकर महापात्र, संजय माइती, अभिजीत भोल, रूपचंद सोरेन, सरोज भोल, अभिषेक भुई, देवांजन बेरा सहित विद्यालय परिवार के सदस्य एवं अभिभावक उपस्थित थे।