Responsive Menu
Add more content here...

चाकुलिया हवाई पट्टी पर नए साल के जश्न को लेकर दिखेगा उत्साह

Spread the love

चाकुलिया  संवाददाता (रोहन सिंह) :
नए साल के स्वागत को लेकर चाकुलिया में उत्साह चरम पर है। एक जनवरी को चाकुलिया की प्रसिद्ध हवाई पट्टी क्षेत्र में नए साल का जश्न मनाने के लिए बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है।

हर साल की तरह इस बार भी हजारों पुरुष, महिलाएं और बच्चे हवाई पट्टी क्षेत्र में पिकनिक मनाने के लिए जुटेंगे। नए साल के दिन यह क्षेत्र मेले जैसा माहौल प्रस्तुत करता है, जहां खाने-पीने और मनोरंजन से जुड़ी कई अस्थायी दुकानें सज जाती हैं।

advertisment

हवाई पट्टी क्षेत्र में लोग अपने परिवार और मित्रों के साथ भोजन बनाते हैं, साथ बैठकर खाते हैं और दिनभर मौज-मस्ती करते हैं। नाच-गान और मनोरंजन का सिलसिला देर शाम तक चलता रहता है, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल बना रहता है।

गौरतलब है कि चाकुलिया क्षेत्र में कोई स्थायी पिकनिक स्पॉट नहीं होने के कारण, जंगलों के बीच स्थित हवाई पट्टी नए साल के जश्न का मुख्य केंद्र बन गया है। यही वजह है कि हर वर्ष एक जनवरी को यहां लोगों का सैलाब उमड़ पड़ता है।

आगामी एक जनवरी को भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष सतर्कता बरती जाएगी, ताकि लोग सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से नए साल का आनंद ले सकें।