Responsive Menu
Add more content here...

चाकुलिया: अज्ञात वाहन की टक्कर से गालूडीह के युवक की मौत, दूसरा घायल

Spread the love
  • चाकुलिया संवाददाता (रोहन सिंह) : कान्हाईश्वर पहाड़ पूजा कर बाइक से लौट रहे थे दोनों युवक।
    संवाददाता- चाकुलिया: चाकुलिया-शीशाखून मुख्य सड़क पर जोड़ाम गांव के पास शनिवार की देर शाम को प्रखंड के चालुनिया पंचायत के जयनगर गांव के पास स्थित कन्हाईश्वर पहाड़ की पूजा कर बाइक संख्या जेएच 05 डीके 3004 से लौट रहे गालूडीह निवासी नीलू सदन दर (27) नामक युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। वहीं बाइक पर सवार गालूडीह के पाटमहूलिया निवासी शिवम मंडल (28) नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
    इस घटना के बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई थी। सूचना पाकर पुलिस पहुंची और दोनों घायलों को पुलिस ने अपने बोलेरो से चाकुलिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया। जहां चिकित्सक ने नीलू सदन दर को मृत घोषित कर दिया। शिवम मंडल की स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया।