चाकुलिया, पूर्वी सिंहभूम | संवाददाता – रोहन सिंह
चालुनिया पंचायत अंतर्गत जयनगर में शनिवार 5 जुलाई को पारंपरिक कान्हाईश्वर पहाड़ पूजा का आयोजन होगा। इस वार्षिक पूजा में झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा से हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
पूजा की तैयारी ग्राम प्रधान सह पूजा समिति अध्यक्ष सोमाय मांडी की देखरेख में पूरी कर ली गई है। यह पूजा आषाढ़ महीने के तीसरे शनिवार की की जा रही है, जो तिथि के अनुसार तय हुई है।
🔹 सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
प्रशासन पूजा को लेकर पूरी तरह सतर्क है। पुलिस बल विभिन्न चौक-चौराहों पर तैनात रहेगा। कान्हाईश्वर पहाड़ के नीचे स्थानीय मेला भी लगेगा, जहां पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।
🔹 विधायक भी करेंगे पूजा
बहरागोड़ा विधायक समीर कुमार मोहंती भी शनिवार पहाड़ पर जाकर पूजा में शामिल होंगे और श्रद्धालुओं से संवाद करेंगे।
🔹 6 जुलाई को बाड़ाघाट में मेला
पूजा के अगले दिन 6 जुलाई (रविवार) को बाड़ाघाट में पारंपरिक सांस्कृतिक मेला आयोजित होगा। इसमें लोक कलाएं, गीत-संगीत और पारंपरिक व्यंजन विशेष आकर्षण होंगे।
श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे श्रद्धा और शांति के साथ आयोजन में भाग लें तथा प्रशासन का सहयोग करें।