चाकुलिया पूर्वी सिंहभूम संवाददाता (रोहन सिंह): बारिश के मौसम में क्षेत्र में उत्पन्न हो रही बिजली समस्याओं को लेकर बहरागोड़ा के विधायक समीर कुमार मोहंती ने चाकुलिया स्थित अपने कार्यालय में विद्युत विभाग के अधिकारियों और कार्य एजेंसियों के साथ अहम बैठक की। बैठक का उद्देश्य बिजली आपूर्ति में सुधार लाना और लोगों को राहत देना था।
बैठक में सहायक अभियंता, कनीय अभियंता सहित विद्युत कार्य में लगी विभिन्न एजेंसियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। विधायक मोहंती ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि—
🔸 11000 वोल्ट के पुराने और खतरनाक तारों को अविलंब बदला जाए।
🔸 लोड के अनुसार नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएं।
🔸 जले हुए ट्रांसफार्मरों को अधिकतम 24 से 48 घंटे के भीतर बदला जाए।
🔸 विभागीय कर्मचारियों का आम उपभोक्ताओं से व्यवहार शालीन और संवेदनशील हो।
🔸 अवैध वसूली करने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए।
विधायक ने दो टूक कहा कि बिजली आपूर्ति में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिया कि विभागीय कर्मचारी अपने कर्तव्यों का निर्वहन जिम्मेदारी से करें और जनता की शिकायतों पर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित हो।
बैठक में ये लोग रहे मौजूद:
प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय
झामुमो प्रखंड अध्यक्ष शिवचरण हांसदा
बीस सूत्री अध्यक्ष साहेब राम मांडी
विधायक के निजी सचिव विशाल बारिक
विद्युत विभाग के प्रतिनिधि भृति सुंदर महतो, प्रिय गोपाल मंडल, विश्वजीत भोल समेत अन्य पदाधिकारी
विधायक समीर मोहंती ने जनता को भरोसा दिलाया कि क्षेत्र की बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।