गुमला | क्राइम डेस्क
पंजाब से बिहार की ओर निकली “बोतलों की बारात” को गुमला पुलिस ने बीच रास्ते में ही कमल कर दिया। गुप्त सूचना के आधार पर गुमला-राँची मुख्य मार्ग पर एक ट्रक को रोका गया, जिसमें भारी मात्रा में अवैध शराब लदी हुई थी।
🔹 1020 कार्टन बियर बरामद
पुलिस की छापेमारी में ट्रक से 1020 कार्टन बियर बरामद हुई, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत करीब 45 लाख रुपये बताई जा रही है।
🔹 राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
इस मामले में ट्रक चालक अकबर खान और उसका सहयोगी सरीफ खान, दोनों राजस्थान के निवासी हैं, को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों से पूछताछ जारी है ताकि तस्करी के इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों का भी खुलासा किया जा सके।
🔹 झारखंड होते हुए बिहार पहुँचनी थी खेप
बरामद ट्रक पंजाब से चला था और झारखंड के रास्ते बिहार में शराब की अवैध आपूर्ति की योजना थी। पुलिस इसे संगठित तस्करी गिरोह का हिस्सा मानते हुए गंभीरता से जांच कर रही है।
गुमला पुलिस का कहना है कि राज्य में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ अभियान तेज कर दिया गया है और आने वाले दिनों में और भी गिरफ्तारियां संभव हैं।