चाकुलिया संवाददाता (रोहन सिंह) : प्रखंड की चालुनिया पंचायत के जयनगर में शनिवार को कान्हाईश्वर पहाड़ पूजा धूमधाम के साथ संपन्न हुई। इस अवसर पर 12 मौजा के ग्राम प्रधानों ने कन्हाईश्वर बाबा की पूजा कर बारिश एंव अच्छी फसल के लिए प्रार्थना की। कन्हाईश्वर पहाड़ पूजा में विधायक समीर कुमार मोहंती और पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने अपने समर्थकों के साथ कन्हाईश्वर पहाड़ पर पूजा अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। मौके पर प्रखण्ड प्रमुख धनंजय करुणामय मुखिया साहेब राम मांडी, शिव चरण हांसदा , गौतम दास, निर्मल महतो, गौतम दास, राजेश सिंह, विश्वजीत भोल आदि उपस्थित थे।
