Responsive Menu
Add more content here...

चाकुलिया में धूमधाम से निकली उल्टी रथ यात्रा

Spread the love

चाकुलिया संवाददाता (रोहन सिंह) : चाकुलिया नगर पंचायत में शनिवार की शाम को नागानल मंदिर से राधेश्याम जीव की उल्टी रथ यात्रा धूमधाम से निकाली गई। पुजारी अशोक पति, दिलीप पति, सुखदेव पति, विश्वनाथ पति, अभिषेक पति, रोहित पति ने पूजा अर्चना की। यह रथ यात्रा नया बाजार मुख्य सड़क से होते हुए बिरसा चौक पहुंची। वहां से पुराना बाजार स्थित जूगीपाड़ा पहुंची। रथ पर सवार प्रभु जगन्नाथ,भाई बलराम और बहन सुभद्रा के दर्शन के लिए श्रद्धालु उमड़ पड़े। इस दौरान जगह-जगह पर श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की और प्रभु जगन्नाथ के दर्शन किए। इधर, रासमंच कमेटी के तत्वावधान में गौशाला के पास से गोपाल जीव रथ यात्रा निकाली गई। यह रथ यात्रा मुख्य पथ होते हुए रासमंच पहुंच कर समाप्त हुई। रथ यात्रा में पतित पावन दास समेत अनेक लोग शामिल थे। रथ यात्रा में शांति बनाए रखने को लेकर थाना ने एसआई कविंद्र पोद्दार, एएसआई किशुन तिरु दल बल के साथ मौजूद रहे।