Responsive Menu
Add more content here...

चाकुलिया थाना में पुलिस अधिकारियों ने ली तंबाकू निषेध की शपथ

Spread the love

चाकुलिया, झारखंड
संवाददाता रोहन सिंह की रिपोर्ट

तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर शनिवार को चाकुलिया थाना परिसर में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें पुलिस पदाधिकारियों और जवानों ने तंबाकू सेवन से दूर रहने की शपथ ली।

इस अवसर पर थाना प्रभारी संतोष कुमार ने सभी उपस्थित पुलिसकर्मियों को तंबाकू से बचने और समाज में इसके सेवन को हतोत्साहित करने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों को समाज के लिए प्रेरणा बनना चाहिए और नशा मुक्त वातावरण के निर्माण में सहयोग देना चाहिए।

इस कार्यक्रम में एसआई अजीत कुमार समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी और जवान भी उपस्थित थे। तंबाकू निषेध दिवस पर यह पहल समाज में सकारात्मक संदेश देने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।