चाकुलिया, संवाददाता (रोहन सिंह)
झारखंड के दिवंगत शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की याद में बुधवार को चाकुलिया विधायक कार्यालय परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत स्व. रामदास सोरेन की तस्वीर पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस दौरान चाकुलिया विधायक समीर कुमार मोहंती ने कहा कि “रामदास बाबू आज भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी स्मृतियाँ और आदर्श हमेशा जीवित रहेंगे। जनता के लिए किए गए उनके कार्य झारखंड की राजनीति और समाज में अमर रहेंगे। उनका निधन न सिर्फ पार्टी, बल्कि पूरे राज्य के लिए अपूरणीय क्षति है।”
उन्होंने आगे कहा कि स्व. सोरेन का जीवन पूरी तरह जनसेवा और समाजहित को समर्पित रहा। उनकी सादगी, संघर्षशीलता और विचारधारा आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी रहेंगी।
सभा में मौजूद लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
इस मौके पर प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय, शिवचरण हांसदा, साहेबराम मांडी, राजा बारिक, अब्दुल रशीद, मोहम्मद गुलाब, असगर हुसैन, मोहम्मद मौला, राज मिश्रा, विकास मिश्रा, संदीप चक्रवर्ती, अमर हांसदा समेत कई कार्यकर्ता और गणमान्य लोग उपस्थित थे।