Responsive Menu
Add more content here...

चाकुलिया: कांग्रेस नेता रविंद्र नाथ मिश्रा और समाजसेवी फिजा परवीन ने रमजान पर बांटे वस्त्र

Spread the love

चाकुलिया। संवाददाता  (रोहन सिंह) :

पवित्र रमजान माह के अवसर पर चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के पुराना बाजार स्थित मुस्लिम बस्ती में मंगलवार को एक सादे समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान कांग्रेस नेता रविंद्र नाथ मिश्रा और समाजसेवी फिजा परवीन ने आपसी सौहार्द की मिसाल पेश करते हुए 11 जरूरतमंद मुस्लिम महिलाओं के बीच वस्त्रों का वितरण किया।

इस अवसर पर रविंद्र नाथ मिश्रा ने कहा कि रमजान का महीना इबादत और इंसानियत का संदेश देता है। यह समय जरूरतमंदों की मदद करने और समाज में प्रेम व भाईचारा बढ़ाने का अवसर होता है। उन्होंने कहा कि त्योहार की खुशी तभी सार्थक होती है, जब हम दूसरों के चेहरे पर भी मुस्कान ला सकें।

कार्यक्रम में हसीना बीवी, रहमतुल, खांदी बीवी और राजी परवीन सहित कई स्थानीय लोग उपस्थित रहे।