Responsive Menu
Add more content here...

चाकुलिया दौरे पर एसडीओ, राशन दुकान का किया निरीक्षण

Spread the love

चाकुलिया संवाददाता (रोहन सिंह) : घाटशिला के अनुमंडल पदाधिकारी अमिताभ भगत ने गुरुवार को चाकुलिया प्रखंड की कुचियाशोली पंचायत का दौरा कर जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) और विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए।

दौरे के क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी ने बालीबांध स्थित मारांग बुरू महिला मंडल द्वारा संचालित जन वितरण प्रणाली की दुकान का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने राशन के स्टॉक, वितरण व्यवस्था और अभिलेखों की जांच की। साथ ही मौजूद उपभोक्ताओं से बातचीत कर उन्हें मिलने वाले राशन और वितरण प्रक्रिया की जानकारी भी ली।

इसके अलावा उन्होंने पंचायत क्षेत्र में संचालित बागवानी सहित अन्य विकास योजनाओं का भी स्थल निरीक्षण कर उनकी प्रगति का जायजा लिया। संबंधित अधिकारियों को योजनाओं का लाभ समय पर पात्र लाभुकों तक पहुंचाने तथा कार्यों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी आरती मुंडा, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी विनोद कुमार तुबिद सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।