चाकुलिया, 9 जून: चाकुलिया प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में 10 जून (मंगलवार) को विद्युत आपूर्ति आंशिक रूप से बाधित रहेगी। बिजली विभाग की ओर से यह निर्णय 11 केवी चाकुलिया पीएसएस और बालीबांध पीएसएस में मेंटेनेंस और सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
कनीय अभियंता सुशांत हेंब्रम ने जानकारी देते हुए बताया कि चाकुलिया पीएसएस में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और बालीबांध पीएसएस में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने बताया कि इस दौरान बिजली तारों से सटे पेड़ों की डालियों की कटाई-छटाई और अन्य जरूरी मेंटेनेंस कार्य किए जाएंगे। यह कार्य बारिश और आंधी के मौसम में बिजली आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने के लिए अनिवार्य है।
अगर निर्धारित समय से पहले कार्य पूरा हो जाता है, तो बिजली आपूर्ति निर्धारित समय से पहले बहाल कर दी जाएगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए असुविधा के लिए खेद प्रकट किया है।